देहरादून में दर्दनाक हादसा: बुलेट पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो बी-फार्मा छात्रों की मौत

खबर शेयर करें -

 

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार देव कुमार (22) निवासी ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई (बिहार) डीआईटी से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं रोनित विश्वास (19) निवासी दीमापुर, नागालैंड भी बी-फार्मा के छात्र थे।

यह भी पढ़ें -  चुनाव परिणामों के बाद जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर रोक, मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में प्रतिबंध

आईटी पार्क चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि मंगलवार देर रात दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। आईटी पार्क से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

वहीं रोनित विश्वास के सिर और पैर में गंभीर चोटें आने के कारण उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों में शोक की लहर है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999