हल्द्वानी-यहां चलते ट्रक में अचानक लगी आग

खबर शेयर करें -

शनिवार को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर रानीबाग एनसीसी कैम्प के पास एक चलते ट्रक में आग लग गई, आनन-फानन में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर सामान लेकर जा रहा था। ट्रक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ब्रेकिंग। यहां जंगल में मिला पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999