हल्द्वानी को 22.57 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना की सौगात, नगरवासियों को गंदे पानी से निजात मिलेगी और पर्यावरण दूषित होने से बचेगा: सांसद अजय भट्ट

खबर शेयर करें -

मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद माननीय अजय भट्ट ने हल्द्वानी शहर में 22 करोड़ 57 लाख की लागत से लगभग 15 किमी लंबी रानीबाग–काठगोदाम, राजपुरा वार्ड संख्या 14 एवं शिव रत्न केन्द्र, बरेली रोड, सीवरेज योजनाओं का शुभारंभ किया।

सांसद भट्ट ने बताया कि पेयजल निर्माण निगम द्वारा रानीबाग–काठगोदाम सीवरेज योजना 1481.07 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जिसकी लंबाई 9.70 किमी है। इससे 1007 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 5033 है। इस योजना में वार्ड 1 एवं वार्ड 2 को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिलना बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने तैयारियों को पूरा करने के दिए निर्देश

साथ ही उन्होंने बताया कि राजपुरा सीवरेज योजना 358.27 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई 2.81 किमी है। इस योजना से 1565 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 7827 है। इस योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 12, 13, 14 एवं 15 को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह हीरानगर, रामपुर रोड एवं पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजना 417.71 लाख रुपये की धनराशि से बनाई जा रही है। इस योजना से 1783 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या 8914 है। इस योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 11, 17, 19 एवं 20 को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जनपद में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहरवासियों की यह काफी समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर लाइन बनने से खुली नालियों में बहने वाले घरेलू सीवर से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही जल जनित गंभीर बीमारियों के फैलाव से भी निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, लोगों को बार-बार सीवर टैंक खाली करने में होने वाले खर्च से राहत मिलेगी तथा दुर्गंध की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  हिमाचल में बड़ा हादसा! तेज हवा के चलते पहाड़ी से गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, हेमंत साहू, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ए.के. कटारिया सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999