उत्तराखंड…सम्मोहन कर कर्नल दंपत्ति से लाखों के जेवर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार -सोने के कंगन बरामद

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति को झांसा देकर आभूषण ठगने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से ठगी गए सोने के दो कंगन भी बरामद किए गए हैं, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर अपराधों के त्वरित अनावरण के अभियान के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत , मातम में बदली दिवाली की खुशियां

पुलिस के अनुसार आकाश इन्क्लेव, लालडाठ विठोरिया निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी ने 12 मई 2026 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 11 मई को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को “पत्थर व आभूषण चमकाने” का झांसा दिया। आरोपियों ने बातों में उलझाकर दोनों को सम्मोहित कर सोने की चार चूड़ियां, एक चैन-पेंडेंट, एक अन्य चैन और एक अंगूठी लेकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  अब सोमेश्वर के मोहन भट्ट बने करोड़पति, DREAM 11 में जीते एक करोड़ रूपये…

मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 59/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने बाजपुर बस अड्डे के पास दबिश देकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ठगी गई संपत्ति में शामिल सोने के दो कंगन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा कुमार (25) पुत्र कुमोद साह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार साथी जितेंद्र साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन , की यह मांग

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं और घर पर आकर आभूषण साफ करने या चमकाने का दावा करने वालों से सतर्क रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999