हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: सांसद अजय भट्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को एक नई तरह की अनुभवात्मक यात्रा का अवसर मिलेगा। यह पहल स्थानीय लोगों के लिए अवसरों एवं रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।

यह भी पढ़ें -  क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, सघन चेकिंग अभियान जारी

उन्होंने बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर पाँच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों को सेब के बागीचों की सैर का सुखद अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही, किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ कृषि आधारित स्वरोजगार को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -  मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिवांशु जोशी, रवि नयाल, प्रदीप ढेला, भारत भूषण चुग, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल एवं ए.डी.ओ. विपिन चंद्र गर्वाल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999