यहां पत्नी को मेहंदी लगवा कर गए थे घुमने, आते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

पत्नी को मेहंदी लगाव कर गए थे घुमने, आते समय काछवा रोड़ पर हुआ हादसा|करनाल,Karnal - Dainik Bhaskar

मृतक सन्नी की फाइल फोटो।

हरियाणा के जिले करनाल के काछवा रोड पर देर रात को करवा चौथ के त्योहार के लिए पत्नी के हाथों पर मेहंदी लगवा कर वापस लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। वहीं इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।

हादसे के बाद पड़ी स्कूटी व घायल सन्नी। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद पड़ी स्कूटी व घायल सन्नी।

पत्नी के हाथों पर करवा चौथ की मेहंदी लगवाने गया था सन्नी

यह भी पढ़ें -  यहां देर रात हुए उप निरीक्षकों कांस्टेबल के बंपर तबादले

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी राजेन्द्र उर्फ सन्नी अपनी पत्नी मोनिका को स्कूटी पर बैठाकर मेहंदी लगवाने के लिए गया हुआ था। मेहंदी लगवार सन्नी और उसकी पत्नी मोनिका घूमने के लिए काछवा नहर की तरह चले गए। घुमने के बाद जैसे ही वह घर वापस लौटने लगे तो काछवा रोड पर बजरी व गढ्ढा होने के कारण उनकी स्कूटी फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी से गिरने के बाद दोनों दंपत्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।

मोनिका ने सन्नी की लंबी आयु के लिए रखना था करवा चौथ

सुहाग की सलामती और लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। मोनिका ने भी अपने पति सन्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखना था। वह कई दिन से करवा चौथ की तैयारियां कर रही थी, लेकिन व्रत से पहले ही एक हादसे ने उसकी सारी खुशियां छीन ली।

यह भी पढ़ें -  चंदा कोचर और दीपक कोचर को CBI ने किया गिरफ्तार, ये है मामला
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन। - Dainik Bhaskar

राशन का डिपो चलाता था सन्नी

परिजनों ने बताया कि वह कई पीढ़ियों से राशन डिपो चलाते आ रहे है। पहले राजेंद्र के पिता डिपो संभालते थे। अब डिपो की जिम्मेदारी राजेंद्र उर्फ सन्नी पर थी। सन्नी शिव कॉलोनी में कई वर्षो से डिपो चला रहा था।

हादसे ने दो बेटों के सिर से छीन लिया पिता का साया

यह भी पढ़ें -  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लिखाया पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा

सन्नी और मोनिका के दो छोटे-छोटे बेटे है। जिन्हें अभी ठीक से पिता का प्यार भी नहीं मिला। अभी इन छोटे-छोटे बच्चों को पिता के सहारे की जरूरत थी, लेकिन इस घटना ने इनके सिर से पिता का हाथ ही छीन लिया।

​​​​​​​रामनगर थाने के SHO जगबीर सिंह ने बताया कि राजेंद्र उर्फ सन्नी अपनी पत्नी मोनिका को मेहंदी लगवाने के लिए गया था। कछवा रोड पर बजरी व गड्ढे के कारण उनकी स्कूटी फिसल गई। इस हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी घायल है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999