सीडीएसई की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हिमांशु पांडे से कुमाऊं कमिश्नर मिले,शुभकामनाएं दी।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एक्जामिनेशन (सीडीएसई)की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हल्द्वानी के लामाचैड़ निवासी हिमांशु पांडे को लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीडीएसई की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर हिमांशु व उनके माता पिता को बेटे की सफलता के लिए पुष्गुच्छ भेट कर बधाइयां और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि इस तरह के प्रतिभावान छात्रों की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होते है। हिमांशु पांडे ने सीडीएसई की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके हल्द्वानी ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है । उत्तराखंड के युवाओं में आर्म्ड फोर्सेज व देश सेवा का एक क्रेज है और इसी क्रेज को हिमांशु पांडे ने बरकरार रखते हुए सीडीएसई की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सरोज आनंद जोशी बने एनयूजे-आई के प्रांतीय वित्तीय सलाहकार


टॉपर हिमांशु पांडे ने बताया कि 10 वे प्रयास में वह सफल हुए है। इससे पूर्व स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (एस एस बी) में 04 बार स्क्रीन आउट व 04 बार कॉन्फ्रेंस आउट हुए है। इस बार बरेली में प्री की परीक्षा दी थी व बेंगलुरू में एस एस बी दी थी। इससे पूर्व भी एक बार एस एस बी क्लियर की थी किन्तु मेडिकली अनफिट होने के कारण सफलता प्राप्त नही हुई। उन्होंने एस एस बी की तैयारी कर रहे युवाओं को टिप्स दिए कि फ्री व बिना दबाव के इंटरव्यू दे। इसके साथ ही एस एस बी में इंस्ट्रक्टर द्वारा जो निर्देश दिए जाते है, उनका ध्यान से सुनकर अनुपालन करे। अपने सामान्य अध्ययन पर पकड़ बनाने के लिये 10 वी तक कि एनसीआरटी व वैश्विक घटना चक्र से अद्यतन रहे।

यह भी पढ़ें -  धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमांशु ने अपनी 12 वीं तक की शिक्षा एबीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल, गांधी आश्रम से व द्वाराहाट से इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावक, गुरुजन व मित्रों को दिया। इसके पश्चात ग्राम वासियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि गांव के नजदीक भाखडा नदी से काफी कटाव हो रहा है जिस पर आयुक्त ने भाखडा नदी का निरीक्षण किया निरीक्षण के उपरान्त उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को भूकटाव रोकने हेतु मनरेगा से तटबंध बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर हिमांशु के पिता जी कमल पांडेय, उनकी माता दुर्गा पाण्डे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999