उत्तराखंड में तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, 20 मई को भी झुलसाएगी गर्म हवाएं, Weather Update पढ़ें

खबर शेयर करें -

 

mausam garmi

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अब गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने 22 मई तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

20 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Aaj ka mausam)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई को प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों ने 22 मई तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो देहरादून समेत हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर में पारा 40 डिग्री सेलसियस के पार पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड :(बड़ी खबर) इस जिले में कल छुट्टी के आदेश

पहाड़ों में भी चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की माने तो ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मौसम थोड़ा ठंडा रहता है, इस बार वहां भी राहत नहीं है। नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में पारा 35 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकी टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और चमोली में भी तापमान 30 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा के नतीजो पर किसके सिर सजेगा ताज,सबकी नजरें है टिकी

आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

प्रदेश में 22 मई तक पड़ने वाली इस भयानक गर्मी को देखते हुए राज्य में आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही पानी की सप्लाई पर ध्यान देने के निर्देश हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हीटवेव से कैसे बचे? (How to stay safe during a heatwave?)

बता दें हीटवेव से सिर्फ असुविधा नहीं होती बल्कि ये जानलेवा भी हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। इस दौरान डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की घटनाएं अचानक बढ़ सकती हैं। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखें और बहुत जरूरी काम पर ही धूप में बाहर निकले। अगर किसी को चक्कर, उल्टी या तेज़ सिर दर्द हो तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999