BJP कार्यालय में दी BC Khanduri को अंतिम विदाई, CM ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार रवाना हुआ पार्थिव शरीर

खबर शेयर करें -

 

bc khanduri

उत्तराखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल BC Khanduri के निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान सीएम धामी, सांसद, मंत्री, विधायकों ओर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने नाम आंखों से दी BC Khanduri को श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सीएम ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें -  पत्रकार उमेश पंत को दी गई श्रद्धांजलि
bc khanduri

राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है मेजर साहब का निधन: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें -  मजदूरों को लेकर ऋषिकेश पहुंचा चिनूक, एम्स में सभी का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

हरिद्वार के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

श्रद्धांजलि के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। जहां आज खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाना है। वही उनके निधन के बाद से पूरे देश और प्रदेश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

पिता से सीखी हूं राजनीति की ABCD: ऋतु

जनरल साहब के जाने पर उनकी पुत्री ओर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि उन्होंने राजनीति की एबीसीडी उन्हीं से सीखी है। ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि जनरल साहब ने पूरी जिंदगी में अनुशासन और ईमानदारी के साथ जीवन को जीने का काम किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विवादित बयान पर सिख समाज में उबाल, बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन

सीएम समेत विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

विधायक अरविन्द पांडेय ने जनरल साहब को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने BC khanduri के साथ बिताए गए पलों को भी याद किया औ। कहा कि उनकी दी गई सिख को जीवन भर अपनाने का काम किया गया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999