उत्तराखंड में गर्मी दिखा रही तेवर, चिलचिलाती धूप से रहें सावधान, जानें कब करवट लेगा मौसम

खबर शेयर करें -

 

mausam garmi

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का ‘डबल रोल’ देखने को मिल रहा है। मैदानी जिलों में चिलचिलाती धूप तो पहाडों में बारिश और आंधी तूफान से जनता पास्ट हो गई है। मौसम विभाग की माने तो 18 और 19 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

19 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ? (Aaj ka mausam)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों से बिना मतलब के अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- उत्तराखंड में सिग्नल पर मिट्टी डालकर ट्रेनें लूटने का प्रयास, यात्रियों के विरोध पर पथराव

20 मई से बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20, 21 और 22 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। वैज्ञानिकों ने ने 20 मई से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  दवाई लेने जा रहे मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां की हालत नाजुक

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री (Uttarakhand monsoon update)

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की बढ़ा अपडेट दिया है। वैज्ञानिकों की माने तो केरल में 26 मई तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999