टोल प्लाजा के सामने दो डंपरों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें -

टोल प्लाजा के सामने दो डंपरों में आज सुबह आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसा नेशनल हाईवे 74 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह काशीपुर-जसपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास दो डंपरों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था की दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से डंपर के अंदर बैठे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  आवारा गोवंश से हुई दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एसपी सिटी काशीपुर अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही बधित यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999