पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट NH पर भारी भूस्खलन, यातायात हुआ बाधित, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से आए मलबे के कारण यातायात बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट NH पर भारी भूस्खलन

पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस-पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से यहां यातायात बाधित हो गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रामपुर रोड पर खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक,देखे video
Landslide in Pithoragarh
वाहनों की लंबी कतार

नेशनल हाईवे को खोलने के लिए की जा रही कोशिश

भारी मात्रा में मलबा आने के कारण चेतुलधार के पास सड़क बंद हो गई है। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके साथ ही घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से छुट्टी पर घर आ रहा सेना का जवान जहर खुरानी गिरोह का हुआ शिकार… काठगोदाम में तोड़ा दम.. मचा हड़कंप…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999