यहां शेरवानी खरीदने के लिए निकला दूल्हा हुआ गायब

खबर शेयर करें -


काशीपुर के मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक की शादी रामनगर में तय हुई थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार सुबह युवक ने अपनी मां से बाजार से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए। परिजनों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से निकल गया। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

दूल्हे पर संदेश होते ही तोड़ दिया रिश्ता

यह भी पढ़ें -  नहीं मिली एंबुलेंस, बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 किलोमीटर चला पिता

शादी से ठीक पहले दूल्हे के गायब होने से वधू पक्ष में भी हड़कंप मच गया था। उनके यहां भी शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़ें -  मतगणना के प्रारंभिक रुझान पोस्टल बैलट पेपर में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने मारी बाजी

धरी रह गई शादी की तैयारियां

परिजनों ने तमाम स्थानों पर तलाश की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। दोनों पक्षों के घर निमंत्रण में पहुंचे रिश्तेदार भी लौट गए हैं।

Advertisement