यहां पुलिस ने लाखों की रकम के साथ 5 जुआरियो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

मंडी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे ₹1,45,000 नकद बरामद किए है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांचों जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।


कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास एक मकान में छापेमारी करते हुए जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से ₹1,45,000 कैश और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि काफी दिनों से एक मकान में जुए का कारोबार चलता है। जहां दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते हैं। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें -  अब प्री प्राइमरी कक्षाओं को मिलेगा नया कोर्स


इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी मंडी चौकी विजय पाल सिंह, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, घनश्याम आर्य, इसरार नबी, इसरार खान एवं लक्ष्मण शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999