यहां चीतल के बच्चे को कुत्तों ने हमला कर किया घायल

खबर शेयर करें -

खटीमा में कुत्तों ने एक चीतल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। जिसको वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय ले आई। जहां उसका उपचार कर उसे नखाताल के जंगल मे छोड़ दिया गया ।

वन दरोगा धन सिंह अधिकारी को खटीमा रेंज में नगरा तराई के जंगल में कुत्तों के द्वारा एक चीतल के बच्चें पर हमला कर घायल करने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर चीतल के बच्चे को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। जिसका उपचार पशु चिकित्सालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  मूल निवास और भू-कानून आंदोलन को मिलेगी रफ्तार, हर जिले और ब्लॉक में बनेगी संघर्ष समितियां

वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने बताया कि फिलहाल चीतल के बच्चे को उपचार के बाद जंगल मे छोड़ दिया गया।

टीम में वन विभाग के कमालुद्दीन, मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999