यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगते हुए पुल‍िस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि शादी के दस वर्ष बाद पति ने मारपीट कर चार बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया और अब दूसरी शादी करने जा रहा रहा है।


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक महिला सोमवार को अपने स्वजन और बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत कर बताया कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके स्वजन ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट , इन दिनों तेज हवाओं के साथ भारी से भारी बरसात की संभावना


शादी के बाद उसने तीन बेट‍ियों को जन्म दिया, जिस पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों का नजरिया बदल गया और उसे लड़का न होने का ताना देते हुए आए दिन तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब से वह अपने मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : तो क्या राहुल गांधी की गंगा आरती से घबरा गई BJP, पीएम मोदी करेंगे संगम आरती!


आरोप है कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। एस एस आई यसवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999