हल्दूचौड़ के हिमांशु उप्रेती बने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉ ऑफिसर

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ न्यूज- क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए हल्दूचौड़ निवासी हिमांशु उप्रेती का चयन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लॉ ऑफिसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश के लॉ रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं।

हिमांशु उप्रेती के पिता पंडित त्रिभुवन उप्रेती तथा माता कमला उप्रेती हैं, जो एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़ में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनका निवास नया बाजार, हल्दूचौड़ है। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो हिमांशु उप्रेती ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2023 में एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षा टॉपर रहते हुए गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री दौड़, खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (भौतिकी) में भी टॉप किया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्हें दो अलग-अलग क्षेत्रों में कुल सात गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।

प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत को अपनी सफलता का आधार मानने वाले हिमांशु उप्रेती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

यह भी पढ़ें -  कांवड़ मार्ग की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाना अनिवार्य, योगी ने दिया ये आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999