
हरिद्वार से हिट एंड रन का केस सामने आ रहा है। यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने घर के बाहर खेल रही दो मासूम बहनों को कुचल दिया। इस हादसे में एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। तो वहीं पांच साल की दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चालाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालाक की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार में तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को कुचला
पुलिस के अनुसार, चंडीघाट बस्ती के रहने वाले राजकिशोर की पांच और तीन साल की बेटी साल की बेटी अनिता और सरिता गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खेल रही थीं। इसी बीच तेज स्पीड से आ रही कार ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। तेज स्पीड होने की वजह से चालत ने नियंत्रण खो दिया।
एक बच्ची की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। जहां तीन साल की सरिता ने वहीं दम तोड़ दिया। तो वहीं अनिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत भी गंभीर है। इस घटना के बाद चालाक को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वो कार समेत फरार हो गया।


