भोलेनाथ के साथ होली खेलने के लिए तैयार हैं होल्यार, आपका भी है गोपीनाथ मन्दिर आने का प्लान?

खबर शेयर करें -
GOPINATH MANDIR HOLI 2025

देश में इन दिनों होली की धूम है. आपको हर गली, मोहल्ले और सड़कों पर होल्यार नजर आ जाएंगे. पूरे भारत मे प्रसिद्ध गोपेश्वर भगवान का गोपीनाथ मन्दिर भी श्रद्धालुओं के लिए सज गया है. मान्यता है कि गोपीनाथ मंदिर में भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों संग रासलीला की थी.

होली पर गोपीनाथ मन्दिर आने का है प्लान?

चमोली जिले के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पौराणिक गोपीनाथ मंदिर पूरे देश में भोलेनाथ के प्रसिद्ध और भव्य शिव मंदिरों में से एक है. अगर आप भी होली 2025 पर गोपीनाथ मंदिर आने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रख लें वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बधाई) बिंदुखत्ता ने कनिष्क जोशी ने नेशनल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल, लगा बधाई का तांता

पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

  • मुख्य बाजार से लेकर मंदिर मार्ग और मंदिर के आसपास किसी भी दुपहिया या चौपहिया वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश नहीं करेगा.
  • कोई भी व्यक्ति मन्दिर परिसर में नग्न या अर्धनग्न होकर होली का त्यौहार नहीं मनाएगा.
  • मन्दिर प्रांगण के अलावा, होली त्यौहार मनाने के लिए रामलीला मैदान में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. इससे अधिक लोगों को सुरक्षित और सुसज्जित स्थान पर होली मनाने का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें -  टिहरी झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बने SDRF जवान

यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स के लिए पंजीकरण अनिवार्य

  • होली समारोह को कवर करने के इच्छुक सभी यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स को होली उत्सव समिति गोपेश्वर गांव में पहले से पंजीकरण कराना होगा
  • कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हुडदंग नहीं मचाएगा
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999