हल्द्वानी और लालकुआं में हुआ होलिका दहन , रंगों की होली शनिवार को

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलेभर में होली का त्यौहार पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ अब रंगो की होली कल शनिवार को मनाई जाएगी।


गुरुवार की सांय को कई स्थानों पर विशेष पूजन-अर्चना के साथ होली का दहन किया। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने सुबह ही होली का पूजन किया। इसके साथ कई जगह कंडडे की होली जलाई गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी महानगर में होली का पर्व पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत तरीके से होली का दहन करने की प्रथा नगर में चली आ रही है। इसी के तहत आज गुरूवार को नगर के मंगल पड़ाव स्थित प्राचीन होलिका दहन स्थल महिलाएं सुबह से शाम तक पूजन-अर्चना के लिए पहुंची व विधि विधान के साथ पूजन-अर्चना की। रात्रि करीब 10 बजे आचार्य पुष्कर चन्द्र भट्ट गोपाल जी द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ होलिका दहन का कार्य सम्पन्न करवाया। आचार्य पुष्कर चन्द्र भट्ट ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और 19 मार्च को लोग होली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त से दूर, दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच गिरफ्तार


इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी संचालन समिति की रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह तथा संचालन समिति सदस्य भी मौजूद रहे। होलिका में आग लगने के साथ ही भक्त श्रद्धालुओं द्वारा परम्परा के साथ गन्ना व गेहूं की बालियों को होली की अग्नि दिखा कर घर ले जाते हुए नजर आये, वही कुछ लोग होलिका की अग्नि को ले जाकर अपने घरों में होली जलाते हुए भी देखे गये। इस दौरान लोग एक दूसरे को टीका लगाकर होली बधाई व शुभकामनायें देते हुए दिखे। इससे पूर्व संचालन समिति द्वारा सायं छह बजे से भक्तिमय होली संध्या का भी आयोजन किया गया। जिससे में गायक विवेक शर्मा और अन्य कलाकारों ने होली के गीतों के माध्यम से पूरा वातावरण होलीमय बना दिया।

यह भी पढ़ें -  अज्ञात वाहन ने मारी पिकअप को जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मौत


इधर महानगर के पटेल चौक, मुखानी चौराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, अम्बेडकर नगर, काठगोदाम आदि स्थानों पर भी होलिका का दहन किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से एसपीसिटी हंरवंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र सीओ यातायात विभा दीक्षित, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रहे।

लालकुआं में हुआ होलिका दहन

लालकुआं। यहां होली पर्व की पूर्व संध्या पर होलिका दहन का कार्यक्रम वार्ड नंबर 3 के फॉरेस्ट कंपाउंड में आयोजित किया गया। होलिका दहन कार्यक्रम गुरुवार की रात ठीक 9:30 बजे शुरू हुआ। पंडित राजीव कुमार गौड़ ने गणेश पूजा के बाद भक्त प्रहलाद और होलिका का पूजन किया। इससे पूर्व उक्त होलिका दहन स्थल पर गंगाजल छिड़क कर उक्त स्थान को पवित्र किया गया, उक्त स्थल पर भारी मात्रा में गोबर के बने खिलौने एवं माला सजाई गई थी, साथ ही नई फसल के चने की बालियां और गेहूं की बालियां डंडो में बांधकर उनका अर्पण किया गया।उक्त होलिका दहन की आग की लपटे जब बहुत तेज उठने लगी तो उक्त पूजा स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उक्त अग्नि स्थल के सात सात फेरे लिए। तथा इस दौरान श्रद्धालु जयघोष करते रहे। कार्यक्रम में गणेशी प्रसाद गोयल, घनश्याम दास गोयल, बेगराज गोयल, सतीश अग्रवाल, गोपी गर्ग, हनुमान प्रसाद गर्ग, आनंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राहुल मित्तल, प्रेम पाल गंगवार, अशोक अग्रवाल, महावीर प्रसाद गोयल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, महेश बंसल और दिनेश गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement