आज हरिद्वार आ रहे गृह मंत्री Amit Shah, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

 

home minister amit shah Haridwar visit

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah Haridwar Visit) एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। जहां 7 मार्च, शनिवार को वो देहरादून से हरिद्वार तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल की झलक दिखेगी। ऐसे में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जान लेते है।

हरिद्वार आ रहे गृह मंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah Haridwar Visit

कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च 2026 शनिवार को 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगे। देहरादून से वो 12:30 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में पहुंचेंगे। जिसके बाद वो 12:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी से बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का खेलों पर पड़ेगा असर, इस तारीख तक बंद रहेंगे हल्द्वानी स्टेडियम के दरवाजे

गृह मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

बैरागी कैंप, हरिद्वार में अमित शाह 12:40 बजे से 1:55 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने भी 53 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह

जिसके बाद 3:00 बजे से 3:30 बजे तक बैरागी कैंप में ही उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 3:30 बजे बैरागी कैंप से 3:40 बजे पर गोडविन होटल, हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वो 3:40 बजे से 4:40 बजे तक बैठक में प्रतिभा करेंगे। इसके बाद शाम 4:45 बजे हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए रवाना होंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999