हरिद्वार में Amit Shah करेंगे टॉप सीक्रेट मीटिंग, ये बड़े नेता होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

 

Home Minister Amit Shah Haridwar BJP meeting

Home Minister Amit Shah Haridwar: शनिवार, 7 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल आज हरिद्वार से फूंकने जा रही है। अपने दौरे पर अमित शाह एक विशाल रैली को संबोथित करेंगे। हालांकि इसके बाद अमित शाह की एक सीक्रेट मीटिंग होगी। भाजपा की इस बड़ी बैठक में 24 बड़े नेता भी शामिल होंगे।

हरिद्वार में अमित शाह करेंगे टॉप सीक्रेट मीटिंग Home Minister Amit Shah Haridwar

दरअसल धामी सरकार के 23 मार्च को 4 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह भी 22 मार्च को गढ़वाल के श्रीनगर में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। हालांकि इन सब से पहले सात मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में हरिद्वार में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस रैली को अमित शाह संबोथित करेंगे। इस रैली के बाद BJP की एक टॉप सीक्रेट बैठक होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़,8 महिलाओं समेत कई लोग गिरफ्तार

अमित शाह के साथ सीक्रेट मीटिंग में होंगे बड़े नेता

इस बात की जानाकरी उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक को टोली बैठक का नाम दिया गया है। कोर ग्रप के 14 सदस्यों के अलावा इस बैठक में नौ और सदस्यों भी शामिल होंगे। ऐसे में इस सीक्रेट बैठक में टोटल 24 बड़े नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित किया सुरक्षित जगह शिफ्ट

BJP KR पहली बैठक में शामिल होंगे ये 24 बड़े नेता

कोर ग्रुप के 14 सदस्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट
  • संगठन महामंत्री अजय
  • निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत
  • सभी 7 राज्यसभा और लोकसभा सदस्य

कोर ग्रुप के अलावा 9 बड़े नेता

  • प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत,
  • प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार
  • प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल
  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
  • तीरथ सिंह रावत
  • शेष चार कैबिनेट मंत्री
    • सुबोध उनियाल
    • रेखा आर्य,
    • गणेश जोशी
    • सौरभ बहुगुणा
यह भी पढ़ें -  राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की हुई बैठक, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

क्या होगा इस बैठक में?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया की टोटल 24 लोगों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी। इसमें आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण चर्चाएं की जाएंगी। इसके साथ ही चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चाएं की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999