गृह मंत्री अमित शाह का UCC को लेकर बड़ा ऐलान, मचा सियासी घमासान

खबर शेयर करें -

amit shah ucc-push-across-nda-ruled-states-before-2029

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने UCC को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे सियासी घमासान मच गया है। दरअसल उन्होंने ऐलान किया कि 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया जाएगा।

जिससे अब सियासी घमासान मच गया है। इसके एक दिन बार ही विपक्ष ने भाजपा पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वो पर्सनल लॉ और समान अधिकारों जैसे मुद्दो को चुनावी हथियार बना रही है।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल और CM ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

2029 से पहले सभी एनडीए राज्यों में लागू होगा यूसीसी

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा। जिसमें अमित शाह ने कहा था कि 2029 से पहले सभी एनडीए राज्यों में सरकार यूसीसी लागू करेगी। इसी के बाद से विपक्ष इसकी कड़ी आलोचना कर रहा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कहा, “यूसीसी को पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव, अगले आम चुनाव से पहले भाजपा के मुख्य हिंदुत्व समर्थक आधार को मजबूत करने की एक स्पष्ट  राजनीतिक रणनीति को दर्शाता है।” 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल झील में मिला अज्ञात युवक का शव, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

राजनीतिकख़बरें पढ़ें

विपक्ष ने सरकार को घेरा

पार्टी ने बीजेपी के लिंग समानता और एकरूपता पर संभावित जोर को खारिज किया। साथ ही इसको लेकर तर्क भी दिया कि इस मुद्दे को केवल अलग-अलग समुदायों को एक साझा ढांचे के तहत तक सीमित नहीं किया जा सकता।

‘एकरूपता का मतलब समानता नहीं है’- विपक्ष

विपक्ष की माने तो कि “एकरूपता का मतलब समानता नहीं है।” सरकार पर आरोप लगाया गया कि वो बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट और छात्रों व युवाओं की चिंताओं आदि मुद्दों को हल नहीं कर रही है। बल्कि एक और विभाजनकारी अभियान की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में यूसीसी पहले से लागू

बता दें कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू है। इस कदम से यूसीसी का भौगोलिक दायरा काफी बढ़ जाएगा। स्वतंत्र भारत का उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने 2025 में यूसीसी लागू किया था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999