आतंकी मसूद अजहर को ढूंढ रहा पाकिस्तान, इनाम बढ़ाकर किया 70 लाख, पुलवामा हमले में आरोपी

खबर शेयर करें -

 

pakistan-terrorist masood-azhar-

आतंकी मसूद अजहर को एक बार फिर पाकिस्तान ढूंढ रहा है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर पड़ोसी देश ने इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। बता दें अजहर भारतीय संसद पर हमले का आरोपी है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर अजहर को भगोड़ा घोषित किया

पाकिस्तान की FIA यानी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकियों की नई रेड बुक में एक बार फिर अजहर को भगोड़ा घोषित किया है। बता दें कि ये फैसला फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले लिया गया।

यह भी पढ़ें -  मदरसे में मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा, मच गया हड़कंप, ऐसे हुआ खुलासा

इनाम बढ़ाकर किया 70 लाख

दरअसल साल 2021 में FIA ने अजहर को भगोड़ा घोषित किया था। साथ ही उसपर 50 लाख का इनाम भी रखा था। अब देश ने इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है।

पुलवामा हमले में आरोपी

मालूम हो कि मसूद अजहर भारत में संसद में हमले का आरोपी है। इसके साथ ही साल 2016 पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 पुलवामा अटैक में भी वो आरोपी है। पाकिस्तान की (FIA ने मसूद अजर का नाम आतंकियों की रेड लिस्ट में रखा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतर्कलह: अब इस नेता ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज से पार्टी को नमस्ते’
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999