
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में चटख धूप निकलने से उमस बढ़ने लगी है।
15 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 15 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश के साथ गर्जना की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला 16 सितम्बर तक जारी रहेगा।
17 सितम्बर को फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 सितम्बर (17 september uttarakhand weather update) को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है


