उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत

खबर शेयर करें -

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 22 वर्षीय मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सड़क के इंतजार में गांव खाली! बीमार पत्नी को कंधे पर लेकर चला युवक, CM धामी से लगाई मदद की गुहार

जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने 22 वर्षीय मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से बाइक पर निकला था। बताया गया कि शुरुआत में बाइक उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली।

यह भी पढ़ें -  परीक्षा नहीं कराने पर नेल्डा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

13 सितंबर को दोनों सिडकुल चौक के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर अचानक गोवंश आ गया। बाइक की गोवंश से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि राहुल को भी गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़- इस समय तक कुल 39 मोटर मार्ग बंद,देखे लिस्ट

राहुल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार विक्की के पिता बृजेश की करीब दो-तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999