उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में नैनीताल जिले को भी नया अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मिला है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला लिस्ट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  दोहरे हत्याकांड में अस्पताल मालिक और ड्राइवर दोषी साबित,चार अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

इसके अलावा प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून और उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

पर्यटन स्थल खोजें

शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, जबकि अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के चौथे राउंड के यह रहे नतीजे

अमित कुमार, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल हैं, को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल*की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में अभियान तेज, देहरादून में 7 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

इसके साथ ही अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999