रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और 17 कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस ने रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, अराजक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामलीला मैदान में सघन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूसों में 13 कारतूस 12 बोर तथा चार कारतूस 32 बोर के बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल, निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999