इस इलाके में सोता रह गया गृहस्वामी और घर खंगाल गए चोर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में घरों अथवा दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं।

इस बीच चोरों ने एक घर को उस समय निशाना बना लिया, जब गृहस्वामी घर में सो रहा था। चोर घर से नगदी भरा पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने किया साफ, इन परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा नकल विरोधी कानून…


पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर नगर वार्ड नंबर 15 निवासी फरमान अली पुत्र मो. फारूख ने कहा है कि वह बीती 9 मार्च की रात खाना खाने के बाद सो गया। इस बीच चोरों ने घर में रखा नगदी भरा पर्स और दो मोबाइल फोन पार कर लिये। चोरों ने घटना को इतनी इत्मिनान से अंजाम दिया कि अंदर सो रहे फरमान को इसका पता तक नहीं चला।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा पुलिस ने शराब के साथ किये दो लोग गिरफ्तार


अगली प्रातः जब उसकी नींद खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999