देहरादून में भीषण सड़क हादसा!, 7 लोगों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

खबर शेयर करें -

 

accident news

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डोईवाला टोल प्लाजा के पास आज यानी बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं एक्सीडेंट वाली गाड़ी में टोटल सात लोग सवार थे।

देहरादून में 7 लोगों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची। जो लोग घायल है उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। अभी फिलहाल मृतकों की पहचान की अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। और अधिक जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें -  आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, टंकी पर चढ़े स्टूडेंट्स, ये हैं मांगें

7 लोग थे सवार, दो की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा हादसा डोईवाला टोल प्लाजा के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया।

इको वैन और लोडिंग वाहन की भीषण टक्कर

हादसे में दो लोगों की जान जाने की सूचना सामने आ रही है। तो वहीं अन्य घायल है। दरअसल इको वैन और लोडिंग वाहन की टक्कर से ये भीषण हादसा हुआ। इस वैन में सात लोग सवार थे। जो कि दहरादून से हरिद्वार जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  वन्यजीवों द्वारा मानव को नुकसान पहुँचाने और मौतों की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

लोडिंग वाहन का टायर अचानक निकल गया

शुरुआती जांच के अनुसार, वैन के आगे चल रहे लोडिंग वाहन का टायर अचानक निकल गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे आ रही वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि वैन का अगला हिस्सा पूरा पिचक गया। वैन के आगे बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई। तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999