उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी

खबर शेयर करें -

 

mausam alert uttarakhand

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

19 अगस्त मौसम अपडेट?

मौसम विभाग की माने तो 19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य शेष जिलों में गर्जना के साथ बारिश का दौर रहेगा। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  बिना GPS वाले यात्री वाहनों की घंटाघर के पास नो एंट्री

20 अगस्त को मौसम कैसा रहेगा?

वहीं वैज्ञानिकों की माने तो 20 अगस्त को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 21 और 22 अगस्त को राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का क्रम जारी रहेगा।

पौड़ी में मौसम का तांडव

बता दें मौसम ने इन दिनों पहाड़ों में तांडव मचाया हुआ है। मंगलवार को पौड़ी में बारिश काल बनकर बरसी। कोटद्वार के मेहर गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की ददर्नाक मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी लापता चल रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999