उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, पूर्व सैनिक की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्वीटी से मुनस्यारी जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 शनिवार सुबह क्वीटी से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे हरकोट बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी, लालकुआं समेत पूरे तराई क्षेत्र में शुरू हुई बरसात… नैनीताल में गिर रहे हिमकण…

दुर्घटना में बला गांव निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पूर्व सैनिक थे और कैंटीन से सामान लेने के लिए मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं हादसे में बला गांव के ही प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता तथा चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में लुढ़का पारा, पढ़ें आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिस स्थान पर टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां सड़क किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरकोट बैंड क्षेत्र में न तो क्रैश बैरियर लगे हैं और न ही मजबूत पैरापिट बनाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस मोड़ पर पहले भी हादसों का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) लालकुआं कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर लगाए गए होते तो वाहन खाई में गिरने से बच सकता था। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999