26 अक्टूबर से पहले होगा उत्तराखंड का मानसून सत्र, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले होगा और सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

मानसून सत्र को लेकर सरकार ने पूरी की तैयारियां: CM

देहरादून में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर सरकार ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां हो गई हैं। अब जल्द ही सत्र का स्थान तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र में सभी की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के चंद्रबनी में भी हैं ‘गुप्ता बंधू’, नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिल कर कब्जा रहे हैं जंगल

सत्र में सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट

बता दें इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट लेकर आएगी, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि इस बार मानसून सत्र के स्थान को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं कि सत्र देहरादून में होगा या गैरसैंण में। अब सीएम के बयान के बाद जल्द ही स्थान और समय भी फाइनल होने की उम्मीद है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विनोद कश्यप हत्याकांड: बैरागीवाला में 25 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों ने छोड़ा घर, इलाके में सन्नाटा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999