
Haridwar News: रुड़की के गणेश चौक के पास आज सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक एक युवक ने धारदार चाकू से अपनी ही गर्दन काट दी। सड़क पर खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
Haridwar में युवक ने चाकू से काटी अपनी गर्दन
दरअसल ये पूरा मामला आज सुबह करीब 10:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर से गणेश चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वो तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचा उसने अचानक धारदार चाकू से अपनी गर्दन काट दी। युवक के घायल होते ही सड़क पर खून बहने लगा। ये भयावह मंजर देखकर आसपास के लोग सहम गए।
गंभीर रूप से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मी उसे अपनी गाड़ी में ही लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर युवक की पहचान और घटनाक्रम के कारणों का पता लगाने में जुटी है


