हनुमान अंश’ की 200 करोड़ की कामयाबी, अनुप्रिया नागर को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

खबर शेयर करें -

world record certificate

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल ने ‘हनुमान अंश’ की 200 करोड़ की सफलता के बाद 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर को ‘भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर’ के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया।

कार्तिक पालिवाल ने अनुप्रिया नागर को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

भारतीय सिनेमा और उत्तराखंड के लिए एक गर्व के क्षण में, ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल ने 21 वर्षीय युवा फिल्म निर्मात्री अनुप्रिया नागर को ‘भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर’ (Youngest Film Producer of India) के अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया है। यह ऐतिहासिक सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अभूतपूर्व सफलता और बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री के बाद दिया गया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में एक बार फिर शुरू हुआ घोड़े-खच्चरों का संचालन, 31 जुलाई की आपदा में ध्वस्त हुए थे कई मार्ग

​बाबा नीम करौली महाराज की पावन तपोभूमि कैंची धाम के पास आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल ने खुद अनुप्रिया नागर को वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर कार्तिक पालिवाल ने अनुप्रिया के साहस, दूरदर्शिता और इतनी कम उम्र में इतने बड़े पैमाने की फिल्म का सफल निर्माण करने की क्षमता की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  खराब रिजल्ट देने वाले 100 से ज्यादा शिक्षक चिन्हित

युवा फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी प्रेरणा है अनुप्रिया की उपलब्धि

​वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान करते हुए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल ने कहा कि अनुप्रिया नागर की यह उपलब्धि केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि देश और उत्तराखंड के तमाम युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिखाया है कि अगर नीयत और विषयवस्तु मजबूत हो, तो भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें -  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष.चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ.इस दिन होंगे चुनाव,और यह डाल सकेंगे वोट

​अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालिवाल का आभार व्यक्त करते हुए फिल्म के सीक्वल ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ का भी ऐलान किया, जिसकी शूटिंग कैंची धाम, भूमि‍याधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट जैसे पवित्र स्थलों पर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999