राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

खबर शेयर करें -

देहरादून में राजपुर रोड पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दिलाराम बाजार के पास कुछ दुकानों में आग लगी है।

राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग
राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम चौक के पास दुकानों में आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के आस-पास कई रेस्टोरेंट बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  30 जनवरी तक यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं हो पूरी, सीएम धामी ने दिए निर्देश

दमकल के वाहन पहुंचे घटनास्थल पर
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999