बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

खबर शेयर करें -
haridwar Bairagi Camp Prakash Tent House fire

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के बैरागी कैंप में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना बुधवार दोपहर की है। बैरागी कैंप में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। धुएं के काले गुबार से आसमान ढक गया। कई किलोमीटर दूर तक इसका असर दिखा।

यह भी पढ़ें -  हर उदीयमान खिलाड़ी को मिलेगा मौका, खेल मंत्री ने किया चयन शिविर का निरीक्षण
BAIRAGI CAMP
धुएं के काले गुबार से ढका आसमान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि कई घंटे बाद भी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999