यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी अवैध दरगाह, धामी सरकार ने चलाया बुलडोजर

खबर शेयर करें -

awaidh majar dwasht haridwar

हरिद्वार के पिरान कलियर में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर धामी सरकार ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

धामी सरकार ने ध्वस्त की यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह

घटना बुधवार सुबह की है। धामी सरकार ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया। बता दें गंगा घाट की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से दरगाह बनाई गई थी। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ये एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में नाले की भूमि पर कब्जा, चला बुलडोजर

मौके पर रहा भारी पुलिस बल तैनात

रुड़की मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। लेकिन स्थिति पूरी से नियंत्रण में रही। बता दें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन बरकरार है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999