कांग्रेस में आपसी कलह!, मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे, पार्टी का झंडा लेकर ही पीट डाला

खबर शेयर करें -

twitter sharing button

bihar-congress-fight-meeting-viral-video

कांग्रेस में आपसी कलह हो रहा है। जो अब बाहर भी दिखने लगा है। बिहार विधानसभा चुनावों की हार कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसी को लेकर एक बैठक मधुबनी में आयोजित की गई। हालांकि इस बैठक में मंथन तो हुआ नहीं बल्कि उसकी बजाया मारपीट और लात घूंसे बरसे। कई ने तो पार्टी का झंडा लेकर ही आपस में मारपीट शुरू कर दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस में आपसी कलह!, मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे,

दरअसल मधुबनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में अफरा तफरी का माहोल बन गया। यहां हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। बैठक के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुआ। इसी के चलते सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें -  देवर और भांजे को चकमा देकर रेलवे स्टेशन से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

पार्टी का झंडा लेकर ही पीट डाला, Viral Video

कहा जा रहा है कि संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। यहीं कहासुनी हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते लाठी बाजी भी शुरू हो गई। बैठक स्थल पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक, आदेश जारी

प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं संभाल पाए स्थिति

दोनों ही गुटों में हार के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर बहस शुरू हुई। इस बिगड़े हुए माहौल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद खान ने संभालने की कोशिश की। लेकिन हालात बेकाबू हो गए। कार्यकर्ताओं के हाथ जो लगा उसी से हमला करने लगे।

यह भी पढ़ें -  BJP के चुनावी रथ को संभालेंगे तीन सारथी, नवनियुक्त तीनों प्रभारी आज पहली बार पहुंचेंगे देहरादून

हाथापाई से पार्टी के अंदरूनी हालात हुए उजागर

कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने गहरी नाराजगी भी जताई। लेकिन इस हाथापाई ने पार्टी के अंदरूनी हालात को उजागर कर दिया है। फिलहाल पार्टी की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999