Uttarakhand Weather: अगले दो दिन भी मौसम की मार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। आज भी मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ ही रहने वाला है। आज यानी 22 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update

22 जुलाई को भी उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं राज्य से सभी 13 जिलों में आकाशीय बिजली और बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर पेड़ पर चारा लेने गई महिला की हाई टेंशन की आई चपेट में मौत

23 जुलाई को कुछ ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

23 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सभी 13 जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999