आज से सजेगा आंचल डेयरी का तीन दिवसीय भव्य मेला, टैगोर नगर शक्तिफार्म में जुटेंगे पशुपालक और आमजन

खबर शेयर करें -

आंचल डेयरी के विभिन्न उत्पाद मेले में शामिल, पशुपालकों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

शक्तिफार्म। दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आज 2 नवंबर से टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ होगा। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में आंचल डेयरी के विभिन्न उत्पादों के साथ पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  IPL टीम बनाने को लेकर उपजे विवाद में अपने ही दोस्त पर तमंचे से झोंक दिया फायर,नैनीताल पुलिस की कार्यवाही में 02 युवक हुए गिरफ्तार

मेले में आंचल डेयरी के विभिन्न दुग्ध उत्पाद शामिल रहेंगे। इसके साथ ही पशुपालकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां डेयरी विकास योजनाओं, आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पशुओं के रखरखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।

मेले में स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में फड़ ठेला संगठन ने प्रशासन पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, अधिकारियों में नहीं है तालमेल

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल डेयरी उत्तराखंड के पशुपालकों की ताकत है। सरकार शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि के मंत्र के साथ आंचल ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नगर निकाय निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में जनपद के सभी आर ओ व एआरओ के साथ बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आम जनमानस, दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों से तीन दिवसीय मेले में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999