विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

खबर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के समीप सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह हादसा हुआ। कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को टक्कर की वजह बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल निवासियों के लिए 31 दिनों का सिलाई - वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999