5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 जून के लिए भी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है ।

5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 5 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत ओर नैनीताल जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में अंधी और आकाशीय बिजली गिरने के घटनाएं हो सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पकड़ा गया पुलिस का झूठ, आंदोलनकारियों को फंसाया, 3 दोषी करार

यात्रियों से की सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग की माने तो शेष जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वहां जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और ऊंची जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999