धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज

खबर शेयर करें -

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज धाम कैबिनेट की अहम बैठक दोपहर एक बजे सचिवालय में होगी। आपको बता दें कि लगभग तीन महीने बाद धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस से पहले लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने से पहले मार्च में कैबिनेट की बैठक हुई थी। आज होने वाली बैठक में नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लग सकती है।

कई अन्य फैसलों पर भी लग सकती है मुहर
नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन के साथ ही आज होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, कृषि व कृषक कल्याण, शहरी विकास, राजस्व, महिला सशक्तीकरण के साथ ही सभी विभागों से जुड़े प्रकरणों पर भी फैसले लिए जाएंगे। इसके साथ ही बैठक में आपदा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आईएसआईएस चीफ का उत्तराखंड कनेक्शन: देहरादून का रहने वाला है गुवाहाटी में पकड़ा गया हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999