गायत्री स्टील प्लांट में हुआ धमाका, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

खबर शेयर करें -

रूड़की में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हो गया। अचानक से धमाका होने का कारण आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

देर रात स्टील प्लांट में हुआ धमाका
देर रात रुड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में हुआ धमाका हो गया। देर रात हुए इस धमाके के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्लांट में सिलेंडर फटने के कारण ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने खनन कांटों के टेंडर किए निरस्त, वन निगम के एमडी पर डेढ़ लाख जुर्माना लगाया

एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल
बताया जा रहा है कि जिस वक्त प्लांट में हादसा हुआ उस वक्त मजदूर वहां मौजूद थे। धमाके कारण चपेट में आने से एक दर्जन से भी ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्लांट में किया जाता है लोहा गलाने का काम
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में लोहा गलाने का काम किया जाता है। जिसके लिए दिन-रात मजदूर यहीं रहते हैं। रात को धमाके वक्त भी मजदूर वहां मौजूद थे। बता दें कि घायल मजदूरों को मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999