हल्द्वानी में पहले बहन बनाया फिर ठग लिए 2.5 लाख रुपये….. पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। आजकल देवभूमि में भी कुछ शातिर किस्म के लोग मीठी मीठी बातों में सामने वाले को फंसा कर ढोंग रचते हैं उसके बाद उनकी गाड़ी कमाई पर हाथ साफ कर लेते हैं, ऐसा ही एक मामला शहर के मुखानी क्षेत्र का आया है जिसमें

मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी मुंह बोली बहन से ढाई लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: ऋषिकेश पहुंच पीएम मोदी ने की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता


मुखानी निवासी रेनू ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान छड़ायल निवासी एक महिला से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। रेनू उस महिला को अपनी मुंहबोली बहन कहने लगी। आरोप है कि महिला ने पार्टनरशिप में स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर रेनू से एक लाख रुपये मांगे। बिजनेस के लालच में रेनू ने उसे रुपये दे दिए। कुछ समय बाद लोन न चुका पाने का रोना रोकर 50 हजार रुपये और ले लिए। वर्ष 2024 में महिला ने बच्चों की फीस के नाम पर पैसे मांगे। पीड़ित फिर उसके झांसे में आ गई और अपने सोने के झुमके गिरवी रखकर उसे 50 हजार रुपये दे दिए। एसओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999