हरिद्वार में बीच बाजार में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : धर्मानगर हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। भरे बाजार में फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  यहाँ मां से मिलने गया युवक नाले के तेज बहाव में बहा, पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में जुटी।

जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम रानीपुर निवासी हर्ष अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था, तभी एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा।

आरोप है कि, जब वह आगे नहीं बढ़ा तो उसने फायर झोंक दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए आज जारी किया गया रेड एलर्ट।

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999