धीराज सिह गर्ब्याल  के निदेशों के क्रम  मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की

खबर शेयर करें -

 जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल  के निदेशों के क्रम  मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते  हुए मतगणना के कार्यो मे कोई कमी ना रहे को लेकर शनिवार को एमबीपीजी कालेज मनोविज्ञान सभागार मे  मतगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों को द्वितीय  प्रशिक्षण  नोडल अधिकारी कार्मिक ईटीपीबीएस/ उप जिलाधिकारी राहुल साह एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के रूप दिया गया।


इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) समस्त आरओ एवं एआरओ की मौजूदगी में हैडस्अप प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) की विस्तार से मास्टर ट्रेनरों द्वारा जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि मतगणना कार्यो को संयम व लगन और सहनशीलता की अहमियत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये है उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करे।
उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें -  Big breaking :-देर रात SSP देहरादून अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे कश्मीर मे हुई घटना के बाद उत्तराखंड मे अलर्ट

 —————————————–

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999