चाट के रुपए चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक के खाते में डालें 90 हजार,

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन भुगतान चेक करने के चक्कर में एक महिला ने ग्राहक को भारी-भरकम राशि ट्रांसफर कर दी।
जानकारी के अनुसार, पापुलर कंपाउंड निवासी रिशु के पति मल्लीताल में चना चाट की रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार दोपहर एक ग्राहक ने 30 रुपये की चाट खाकर ऑनलाइन भुगतान किया। मोबाइल चलाने की कम जानकारी होने के कारण, रिशु ने भुगतान चेक करते समय अनजाने में ग्राहक के खाते में 90,705 रुपये
ट्रांसफर कर दिए। पति ने जब मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज देखा, तो उनके होश उड़ गए। ग्राहक का नंबर भी बंद आ रहा था।
पीड़ित दंपती ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस की तत्परता से आरोपी ग्राहक का नंबर चालू हुआ और उसे काठगोदाम में रोक लिया गया। पुलिस ने दंपती को अपनी रकम वापस लेने के लिए काठगोदाम भेज दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999