अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए विपक्ष के दलों ने उत्तराखंड बंद का किया आव्हान

खबर शेयर करें -

अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर विपक्ष दलों की ओर से दो अक्तूबर को उत्तराखंड बंद के आह्वान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। पार्टी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से बंद का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी लगातार केंद्र व राज्य सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन, सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वीआईपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में जनपद के विकास खंडो एवं तहसील स्तर पर स्वरोजगार कैंप आयोजित

तोड़फोड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी
उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इस संबंध में बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून जिले को नौ सुपर जोन और 21 जोन में बांटा गया है। ताकि, सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी सिटी और ग्रामीण करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मंडलायुक्त सुशील कुमार ने कैंप कार्यालय में की प्रेस वार्ता, सांझा की जानकारी


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग न करने वालों की निगरानी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999